Wednesday, April 14, 2010

पल...

कुछ पल हमें साथ देते है
कुछ हमें रुखसत करते है
कुछ पल दिल के कोने कोने को
महका देते है ..
कुछ तो इतने हलके होते है
के हम आसमा की ऊंचाई पाते है
कुछ इतने गहरे होते हैके जीवन
के सागर डूब जाते है..
कुछ पल दिलदार होते है
दोस्ती कर लेते हैकुछ पल दुश्मनी निभा देते है
कुछ पलो को हम पकड़ लेते है
तो कुछ पल फिसल जाते है ..
कुछ पल तन्हाई के
कुछ पल भीडभाड केकुछ पल मनाने के
कुछ होते है रुसवाई के

ऐ खुदा

ये क्या माजरा है
इंसान को क्या चाहिए ?
सिर्फ दो चार सुख के पल ही दे दे ..

No comments:

Post a Comment